फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   daughter in law blame to injured

Udhampur News: बहू ने सास पर लगाया हमला कर दोनों बाजुओं पर ब्लेड से काटने का आरोप

Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
daughter in law blame to injured
महिला के पति ने माता-पिता के खिलाफ दी पुलिस में शिकायतरामनगर। रामनगर के पिंगर पंचायत में जमीन के विवाद का मामला सामने आया है। बहू ने सास पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी सास ने दोनों बाजुओं को ब्लेड से काट दिया है। पति ने घायल पत्नी को तत्काल उप जिला अस्पताल रामनगर पंहुचाया।
विज्ञापन

घायल महिला की पहचान शीतल शर्मा (20) पति सुभाष शर्मा निवासी बैंसता गांव वार्ड 6 के रूप में हुई है।घायल महिला के पति सुभाष शर्मा ने बताया कि इकलौता बेटा हूं और मेरी चार बहनें हैं, तीन बहनों की शादी हो गई है और एक बात कम करती है और वह घर पर ही रहती है। रविवार सुबह 8 बजे घर और जमीन के मामले को लेकर मां ने दोनों को दूसरे कमरे में बुलाया और जमीन के विवाद को लेकर दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पिता बालक राम ने दोनों को पीटना शुरू किया और मां ने पत्नी के दोनों बाजू पर ब्लेड के साथ काट दिया। इससे पत्नी की दोनों बाजू लहूलुहान हो गई। दोनों किसी तरह जान बचाकर भाग निकले और सीधे रामनगर अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचे। पत्नी के दोनों बाजू पर 15 टांके लगे हैं। अस्पताल जाने से पहले रामनगर थाने में जाकर माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। बेटे ने बताया कि हमारी शादी के 13 माह हो गए हैं। शादी के 15 दिन बाद घर पर माता-पिता और मेरी सभी बहनें हम दोनों को तंग करती रहती थी और कई बार दोनों पर हमले भी कर चुके हैं। मजबूर होकर माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

बेटे ने बताया कि माता-पिता पूरा घर जमीन चारों लड़कियों को दे रहे हैं और हम दोनों को बेदखल कर रहे हैं। दिहाड़ी लगाता हूं और शादी के 15 दिन बाद ही मुझे माता-पिता ने अलग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घायल महिला ने बताया कि दहेज के लिए सास बार-बार प्रताड़ित करती रहती है। मेरी मां बीमार रहती है और पिता की टांगों में दर्द है, इसलिए वह काम नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जान का डर लगता है, इसलिए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed