फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   dashera utsav in udhampur

Udhampur News: आज दोपहर बाद चबूतरा बाजार से गोल मार्केट होते हुए सलाथिया चौक तक आवाजाही बंद रहेगी

विज्ञापन
dashera utsav in udhampur
उधमपुर। दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। झांकी निकलने के चलते मंगलवार दोपहर बाद विभिन्न रूटस पर ट्रैफिक डाइवर्ट रहेगा। इस दौरान चबूतरा बाजार से गोल मार्केट होते हुए सलाथिया चौक तक आवाजाही बंद रहेगी। दशहरा महोत्सव स्थल से लगती वीआइपी रोड पर भी एकतरफा ट्रैफिक बंद रहेगा। वहीं लगभग 35 फुट ऊंचे रावण दहन का समय शाम 5 से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को महानवमी के चलते धार्मिक स्थलों की ओर उमड़ी भीड़ एवं बाजारों में बढ़ती रौनक के चलते शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। ऐसे में मंगलवार को आयोजित होने वाले दशहरा समारोह के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम को लेकर संबंधी विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य बाजार से लगते चबूतरा बाजार स्थित राम कला केंद्र से हर वर्ष की तरह दशहरा उत्सव समिति की ओर से झांकी निकाली जाएगी। इसमें भगवान राम-सीता, लक्ष्मण, भरत दरबार सहित हनुमान एवं उनकी वानर सेना भी शामिल होगी। चबूतरा बाजार से शुरू होने वाली झांकी मेन बाजार से होते हुए गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, धार रोड से वीआईपी रोड के रास्ते सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर लगभग 4 बजे झांकी पहुंच जाएगी। इसके बाद लगभग एक घंटा आतिशबाजी एवं लंका दहन का आयोजन होगा। फिर 5 से लेकर साढ़े पांच बजे के बीच रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसके चलते दोपहर बाद लिंक रोड के रास्ते गोल मार्केट से चबूतरा बाजार, रामनगर चौक से गोल मार्केट और गोल मार्केट से सलाथिया चौक पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इसके अलावा धार रोड से झांकी के गुजरने पर एकतरफा यातायात बहाल रखा जाएगा और वीआईपी रोड पर भी एकतरफा ट्रैफिक ही छोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मियां बाग और जखैनी चौक से भी जम्मू या श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को धार रोड पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

डाइवर्जन के चलते करें वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल

दशहरा महोत्सव के चलते ट्रैफिक डाइवर्जन के दौरान चालक पुराने राजमार्ग पर जखैनी से रेंबल और शहर के बीचोबीच सैलां तालाब से अस्पताल के रास्ते रामनगर चौक तक का रूट इस्तेमाल कर सकते हैं। एमएच चौक से मेटोडोर स्टैंड के रास्ते गोल मार्केट जाने की बजाय पुलिस स्टेशन से आदर्श कालोनी का रूट खुला रहेगा और न्यू बस स्टैंड से कब्रिस्तान मार्ग से होते हुए आदर्श कालोनी से धार रोड का रूट भी खुला रहेगा। इसके अलावा राजमार्ग से वीआईपी रोड से सिटी में प्रवेश करने वालों को भी जखैनी चौक से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 फुट का होगा रावण, 30-30 फुट के मेघनाद एवं कुंभकरण
दशहरा उत्सव समिति के संचालक सतपाल सल्लन ने बताया कि दशहरा महोत्सव में 35 फुट के रावण और मेघनाद एवं कुंभकरण के 30-30 फुट के पुतले तैयार किए गए हैं। दशहरा महोत्सव पर लगभग अढाई से तीन लाख रुपये खर्च आया है। जिसमें से 1.65 लाख रुपये के पुतले तैयार हुए हैं। उन्होंने बताया कि पूरे चार बजे झांकी समारोह स्थल पहुंच जाएगी। सल्लन ने बताया कि महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सहित प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

कोट
शहर से झांकी गुजरने के समय ट्रैफिक डाईवर्ट किया जाएगा और समारोह स्थल पर भी कार्यक्रम के दौरान ही प्रतिबंध लगाए जाएंगे। जिसके बाद यातायात पूर्ण रूप से सुचारू रहेगा। -
- रघुवीर सिंह चौधरी, थाना प्रभारी उधमपुर।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed