फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Dangal Organised

Udhampur News: इरफान पहलवान ने जीता नगरोटा पंजग्रा दंगल

विज्ञापन
Dangal Organised
रामनगर में दंगल देखने पहुंचे लोग।
- दिल्ली के शाका नूर पहलवान को हराकर जीता 26,000 का नकद पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामनगर। तहसील रामनगर के नगरोटा पंजग्रा गांव में सोमवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बसंतगढ़ के इरफान पहलवान ने दिल्ली के शाका नूर पहलवान को हराकर 26,000 की इनामी राशि वाला बड़ी माली का मुकाबला जीता।
दंगल कमेटी के सदस्य कुलदीप कुमार, प्रीतम दास, मोहन लाल और बिशन दास शर्मा ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दंगल करवाया गया। इसमें कुश्तियों के लगभग 75 मुकाबले करवाए गए। दंगल में बाहरी राज्यों के साथ स्थानीय पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दंगल में पहले तीन मुकाबले रोमांचक रहे। इसमें विजेता के लिए क्रमश: 26,000, 15,000 और 12,000 की इनामी राशि रखी गई थी। बड़ी माली का मुकाबला बसंतगढ़ के पहलवान इरफान और दिल्ली के पहलवान शाका नूर के बीच हुआ। इसमें इरफान पहलवान ने शाका नूर को पटखनी देकर बड़ी माली अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती का दूसरा मुकाबला तागण के दीन पहलवान और दिल्ली के कपिल पहलवान के बीच हुआ। इसमें दीन पहलवान ने मुकाबला जीता। तीसरी कुश्ती डुडू के अलू पहलवान और दिल्ली के सलमान पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में अलू पहलवान ने बाजी मारी। दंगल देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दंगल दोपहर तीन बजे आरंभ हुआ और रात आठ बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed