{"_id":"69fbaa5ce2267737890d2dec","slug":"dabreh-cred-road-development-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-135615-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डबरेह-क्रेड से लांसी तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 3.27 करोड़ से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डबरेह-क्रेड से लांसी तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 3.27 करोड़ से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दूरदराज क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत डबरेह-क्रेड से लांसी तक नई सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 3.27 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की परियोजना के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों का सफर आसान होगा।
डबरेह-क्रेड और लांसी क्षेत्र के निवासी लंबे समय से जर्जर और कच्चे रास्तों की समस्या से जूझ रहे थे। विशेष रूप से मानसून के दौरान मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाते थे जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को पैदल चलना दूभर हो जाता था। नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच त्वरित हो सकेगी।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
सरकार और प्रशासन के फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। मदन लाल, संजय कुमार, अशोक कुमार और मोहन लाल सहित कई ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सड़क किसी वरदान से कम नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार अब किसान फसलें आराम से मुख्य बाजार तक पहुंचा सकेंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय स्तर पर छोटे रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खराब रास्तों के कारण स्कूल जाने से कतराने वाले बच्चों के लिए राह आसान होगी।
विज्ञापन
शीघ्र शुरू होगा काम
विधायक पवन गुप्ता ने बताया कि पीएमजीएसवाई के चौथे चरण में सड़क के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को भी स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं।