उधमपुर/पंचैरी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जागरूकता, शिक्षा और स्वच्छ भारत विषय पर एक दिवसीय थीम आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 85 युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर संसाधन व्यक्तियों के तौर पर विभिन्न विभागों से संबधित अधिकारियों ने भाग लेकर लोगों को जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग पंचैरी के महातम सिंह ने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और लड़कियों के लिए स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को स्वच्छता के महत्व बारे भी जागरूक किया। जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी राजिंद्र कुमार ने युवाओं को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और स्वच्छ भारत के संबंध में जानकारी प्रदान की। जम्मू और कश्मीर बैंक पंचैरी के अधिकारी अनिल पाबा ने विभिन्न बैंकों योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए युवाओं को अध्ययन ऋण, कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वच्छ भारत और स्वच्छता एवं श्रमदान के बारे जागरूक किया। बीडीओ कार्यालय के अशोक कुमार शर्मा ने युवाओं को स्वच्छता के बारे में और जागरूक करने के अलाव संबधित विभागीय योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन एनवाईवी ब्लॉक पंचैरी लविश खजूरिया और यूनाइटेड यूथ क्लब की ओर से किया गया था।