फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   cultural

महिलाओं ने धूमधाम से मनाया बच्छ दुआ पर्व

विज्ञापन
cultural
उधमपुर/चिनैनी/कटड़ा। विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को महिलाओं ने बच्छ दुआ पर्व मनाय। इस दौरान महिलाओं ने गाय व बछड़े के स्वरूप को बनाया और उसकी पूजा की। इसके बाद परिवार की सुख-शांति, समृद्धि के साथ बच्चों की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बछ दुआ पर्व को लेकर सुबह छह बजे से ही देविका तट पर महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन बढ़ने के साथ ही महिलाओं की संख्या में भी इजाफा होता गया। दोपहर को तो इतनी ज्यादा भीड़ थी कि महिलाओं को तट पर खड़े रहने का भी स्थान नहीं मिल रहा था। देविका तट पर पहुंची ममता देवी, कौशल्या देवी व अन्य महिलाओं ने बताया कि डोगरों के लिए बच्छ दुआ का पर्व बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है।
विज्ञापन

पूजन में विशेष तौर पर 13 प्रकार के फलों को इस्तेमाल किया जाता है, इसके साथ 13 छोटे पत्थर और द्रव रखे जाते हैं। इसके साथ ही कथा सुना कर आज के दिन के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया जाता है। कई महिलाएं देविका तट पर बैंड बाजे के साथ पहुंची थी। महिलाओं ने बैंड बाजा साथ बच्छ दुआ पर्व का ही एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्रत के जरिए बच्चे की लंबी उम्र के साथ सुनहरे भविष्य की प्रार्थना की जाती है और विशेष तौर पर भगवान कृष्ण के मंदिर में पूजन किया जाता है। इस अवसर पर महिलाओं ने दानपुण्य भी किया। वहीं ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने पवित्र बावलियों पर जाकर गाय व बछड़े की आटे के साथ प्रतिमा बनाकर पूजन किया व लोक आस्था के साथ मीठे मीठे रोट चढ़ाए। साथ हीं बच्चों सहित परिवार की सुख शांति की कामना की।

चिनैनी क्षेत्र में भी बच्छ दुआ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से दोपहर तक महिलाओं ने बाबली पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। चिनैनी के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर की बाबली, कुसमुसी बाबली, सुद्धमहादेव, गौरीकुंड व अन्य स्थानों पर पूजा-अर्चना कर माथा टेका। पंडित मदन लाल शर्मा ने बताया कि इस दिन गाय की पूजा की जाती है तथा बावली पर पूजा कर संतान की लंबी आयु मांगी जाती है। कटड़ा में भी बच्छ दुआ धूमधाम से मनाया गया। पवित्र भूमिका मंदिर के साथ ही बाणगंगा नदी पहुंचकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed