फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mata Vaishno Devi: more than 50 lakh devotees bow down at vaishno devi temple katra in six months

Mata Vaishno Devi: माता के दरबार में बढ़ी रौनक, छह माह में 50.43 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 03 Jul 2023 04:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2023 04:17 PM IST
सार

इस साल छह माह में ही 50,43,438 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल से, 44,6,985 ज्यादा है।

विज्ञापन
Mata Vaishno Devi: more than 50 lakh devotees bow down at vaishno devi temple katra in six months
Mata Vaishno Devi Temple - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू हो चुकी है। इससे मंदिरों के शहर जम्मू समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी रौनक देखने को मिल रही है। धर्म नगरी कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए इस बार बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। इस साल छह माह में ही 50,43,438 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। 

विज्ञापन


यह संख्या पिछले साल से, 44,6,985 ज्यादा है। 2022 के पहले 6 माह में 45,96,453 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे थे। हालांकि, बरसात के चलते इस सप्ताह कई बार हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही है। इससे संगत को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


स्कूलों में बच्चों की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। रविवार को बाद दोपहर बारिश में भी श्रद्धालु भवन की बढ़ते रहे। पंजीकरण कक्ष के अनुसार शनिवार को वीकेंड पर 38137 श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रविवार को शाम छह बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर माता के दर्शनों के लिए प्रस्थान कर चुके थे। रोजाना 30 हजार से 40 हजार श्रद्धालु धर्मनगरी कटड़ा पहुंच रहे हैं। हर तरफ श्रद्धालुओं की चहल- पहल है।


ये भी पढे़ं- Amarnath Yatra 2023: बालटाल और पहलगाम की वादियों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, आप भी देखें तस्वीरों में रंग

कब कितने श्रद्धालु आए

इस साल जनवरी में 5,24,189, फरवरी में 4,14,432, मार्च में 8,94,650, अप्रैल में 10,18,540, मई में 9,95,773 और जून में 11,95,844 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। वहीं, 2022 में जनवरी में 4,38,521, फरवरी में 3,61,074, मार्च में 7,78,669, अप्रैल में 9,02,192, मई में 9,86,766 और जून में 11,29,231 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2023: भोले के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed