{"_id":"57dd8b324f1c1b9d4bd47313","slug":"young-men-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ की भर्ती में गए युवक का शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ की भर्ती में गए युवक का शव मिलने से हड़कंप
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ की भर्ती में भाग लेने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उसका शव न्यू नेशनल हाईवे पर दूदर नाले के पुल के नीचे बरामद हुआ।
विज्ञापन
भर्ती में दौड़ के दौरान युवक का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसका बीएसएफ की एंबुलेंस में ही उपचार दिया गया था। दौड़ में शामिल कई अन्य युवकों को भी तबीयत खराब होने पर बीएसएफ द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
घर वालों का कहना है कि यदि बाकी युवकों को अस्पताल लाया गया तो उनके बेटे को क्यों नहीं लाया गया। युवक के परिजनों द्वारा युवक की हत्या का संदेह जताया गया है।
विज्ञापन
युवक का शव न्यू हाईवे पर दूदर नाले के पुल के नीचे स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृत युवक अभिषेक पुत्र द्वारकानाथ एयरफोर्स निवासी बताया गया है।
इस बारे में स्थानीय सरपंच रामपाल भगत ने कहा कि युवक की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है। युवक सुबह ही बीएसएफ की भर्ती में भाग लेने के लिए घर से निकला था। 11 बजे उन्हें पुलिस ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यदि युवक भर्ती में भाग लेने गया था, तो उसका शव पुल के नीचे कैसे पहुंचा। उन्होंने बताया कि युवक की तबीयत भर्ती में दौड़ के दौरान खराब हो गई थी।
उसे बीएसएफ की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसे जिला अस्पताल में दाखिल नहीं कराया गया। उन्होंने पुलिस से मामले में हत्या के एंगल को खंगालने की अपील की है।