{"_id":"56fec8174f1c1bdf46f00105","slug":"young-man-killed-in-a-road-accident-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर के निंबला गांव में शुक्रवार की दोपहर को एक बाइक और ट्रक के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मतक रोशन निवासी वैसता का रहने वाला था। जबकि घायल अमित घोघड़मड़ का रहने वाला है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रोशन डिग्री कालेज रामनगर में तथा अमित हायर सेकेंडरी स्कूल रामनगर में पढ़ता था। शुक्रवार की दोपहर को दोनों युवक बाइक (जेके14डीएच-3412) पर सवार होकर अपने घर को जा रहे थे। अभी वह निंबला गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से एक ट्रक नंबर जेके14सी-9631 से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार युवक रोशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उठाकर रामनगर के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, उसके बाद उसे जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर में पुलिस ने ट्रक चालक को अपनी हिरास
विज्ञापन
में ले लिया।