फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Took the lives of two women abandoned cow

लावारिस गाय ने ले ली दो महिलाओं की जान

Fri, 18 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Took the lives of two women abandoned cow
मृत - फोटो : demo

लावारिस पशुओं पर नगर परिषद की लापरवाही जानलेवा साबित होने लगी है। वीरवार को एक लावारिस गाय ने बेकाबू होकर जमकर उत्पात मचाया। दो महिलाओं पर बुरी तरह से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने बेकाबू गाय पर काबू पाया।

विज्ञापन


वीरवार सुबह अचानक एक गाय ने धार रोड किनारे चल रही महिला पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गाय महिला पर तब तक सींग मारती रही, जब तक शांत नहीं हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हालांकि महिला को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन गाय इतना आक्रामक हो चुकी थी कि बचाने वालों पर भी हमला करने लगती।
विज्ञापन


बाद में जैसे-तैसे महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस महिला की पहचान नहीं हो पाई। बताया जाता है कि दूसरे राज्य की रहने वाली यह महिला आसपास इलाके में भीख मांग कर गुजारा करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई गाय का कहर यहीं नहीं थमा। धार रोड के बाद गाय आदर्श कालोनी पहुंच गई। वहां पर भी एक बुजुर्ग महिला पर गाय ने बुरी तरह से हमला कर दिया। लोगों की भीड़ को अपनी ओर आते देखकर गाय इधर-उधर भागने लगी। घायल महिला को जल्दी से उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। मृतक वृद्ध महिला नीलम आदर्श कालोनी की रहने वाली थी।

इसके बाद आदर्श कालोनी से लेकर कब्रिस्तान रोड, नेशनल हाईवे, दोमेल चौक, सुभाष स्टेडियम तक लोगों ने गाय को काबू करने की कई बार कोशिश की, लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हो पाया। लोगों की भीड़ और दोपहिया वाहनों को अपनी ओर बढ़ता देखकर गाय और बेकाबू हो गई।


वह एक गली में घुस गई, लेकिन आगे रास्ता बंद था। तब लोगों ने उसे घेर लिया और उसके गले में रस्सी बांधकर मुश्किल से काबू में किया। उसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के एक कर्मी ने गाय को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इतने बड़े हादसे के बावजूद बार-बार बुलाने पर भी नगर परिषद का कोई मुलाजिम मौके पर नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed