{"_id":"579b98554f1c1b356521ec49","slug":"tilakraj-s-arm-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे तिलकराज की काटनी पड़ी बाजू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से झुलसे तिलकराज की काटनी पड़ी बाजू
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सप्ताह रविवार को करंट से बुरी तरह से झुलसे पौनी ब्लाक के गांव बयुलिया निवासी तिलक राज (17) की बाजू वीरवार की शाम को काटनी पड़ी। उसके दूसरे हाथ की अंगुलियां भी काम नहीं कर रही हैं। वह जीएमसी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
परिवार को चिंता सता रही है कि अब परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। गौरतलब है कि तिलक राज को करंट लगने के बाद उसे लगभग छह किलोमीटर पैदल चलते हुए पहले प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत में उसे यहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तिलक राज के पिता पहले मजदूरी करते थे। बुढ़ापे के कारण अब वह कोई काम करने में असमर्थ हैं। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी तिलक राज पर ही है। पिता लाचार है कि बेटे के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दवाइयों का खर्चा कहां से आएगा। उन्हें यह भी चिंता है कि एक बाजू खो चुका बेटा परिवार को कैसे पाल पाएगा।
विज्ञापन
करंट से झुलसे दो लोगों के परिवारों को जख्म देने के लिए बिजली विभाग अब जागा है। बिजली विभागीय के अधिकारियों ने मौके पर जाकर के सारी स्थिति जानी है। बिजली के तार पर चमड़ी और बाल चिपके हुए पाए गए हैं। बताया जाता है कि खंभे पर बाल चिपके पाए गए हैं। करंट लगने के दिन क्षेत्र के नायाब सरपंच को बिजली विभाग के अधिकारियों ने यह कहा था कि उनके द्वारा क्षेत्र की बिजली को काटे हुए काफी समय हो गया है, इसलिए युवक को करंट लगने का सवाल ही पैदा नहीं होता।
वहीं, युवक के परिवार के अनुसार टूटा तार खेतों में पड़ा था और तिलकराज इसकी चपेट में आ गया था। मवेशियों को खेतों में चराते समय यह घटना घटी। परिवार और गांव के लोगों ने मदद की गुहार लगाई है।