{"_id":"588f93314f1c1b981de809f4","slug":"the-order-to-kill-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदमखोर तेंदुए को मारने का आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा।
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
leopard trapped
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों घट्ट नालवा में छठी कक्षा के एक छात्र के आदमखोर तेंदुए के शिकार हो जाने के बाद हर तरफ से वाइल्ड लाइफ विभाग पर दबाव पड़ा। विधानसभा में भी यह मुद्दा उठा। आखिर विभाग ने आदमखोर तेंदुए को मारने के आदेश जारी कर दिया। इस बीच तेंदुआ अपने बच्चों के साथ वन विभाग के कैंपस में भी लगातार दस्तक दे रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के बीच स्थित वन विभाग के कार्यालय में रविवार की रात को दो शावकों के साथ तेंदुए को घूमता देखा गया। इससे पहले शनिवार की रात भी तेंदुए यहां आए थे। प्रत्यक्षदर्शी खुद वन विभाग के चिनाब सरकल के कंजरवेटर तेज बहादुर सिंह हैं।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह उन्होंने अपने विभागीय सरकारी आवास के प्रांगण में तेंदुए के पैर के निशान दिखाते हुए कहा कि यहां दो रात से तेंदुए घूम रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आम तौर पर तेंदुए इंसान पर हमला नहीं करते हैं। जब उन्हें खुद पर खतरा महसूस होता है तो हमला करते हैं।
विज्ञापन
यह भी कहा कि इन दिनों ऊपरी क्षेत्र में पहाड़ों पर बर्फ गिरी है। इसलिए तेंदुए नीचे मैदानी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं। उसे काबू करने के लिए बंदूक मांग ली है। जाल भी मांगा गया है। तेंदुए और उसके शावक को बंदूक से बेहोश कर पकड़ा जाएगा।