{"_id":"57659d404f1c1b103211bf93","slug":"the-encounter-was-rumored-in-kud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुद में मुठभेड़ की अफवाह चला सर्च आपरेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुद में मुठभेड़ की अफवाह चला सर्च आपरेशन
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
अनंतनाग में दूसरा हमला
- फोटो : self
शनिवार देर रात को कुद में मुठभेड़ की अफवाह ने लोगों को सकते में डाल दिया। आनन-फानन में पुलिस के जवानों ने संभावित इलाकों में सर्च आपरेशन छेड़ दिया। कहीं कुछ मिला नहीं। अफवाह साबित होने के बावजूद पुलिस और सुरक्षा बल रात भर सतर्क रहे।
विज्ञापन
कुछ ही दिन पहले कुद में आतंकी घटना होने के कारण यह फिर से मुठभेड़ होने की सूचना से लोग घबरा गए थे। पुलिस की बढ़ी सक्रियता से लोग डर के मारे दुबकने लगे। फोन से लोग एक-दूसरे से घटना की पुष्टि करना चाह रहे थे। जिले भर में फोन घनघनाने लगे। हालांकि कुछ ही देर में यह साबित हो गया कि यह कोरा अफवाह ही है।
विज्ञापन
उसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। लेकिन पुलिस का पूरा अमला कोई रिस्क नहीं लेते हुए रात भर चौकन्नी रही। इस घटना के बारे में कोई पुलिस अधिकारी खुल कर कुछ भी बोलना नहीं चाह रहे थे। अलबत्ता सर्च आपरेशन की बात स्वीकार की।
विज्ञापन