फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The body was found in the train

ट्रेन में फंदा लगा बुजर्ग का शव मिला

Sun, 19 Feb 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा Updated Sun, 19 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
The body was found in the train
ट्रेन में फंदा लगा बुजर्ग का शव मिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर पहुंची अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन से एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंडमान एक्सप्रेस जैसे से कटड़ा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची कि जीआरपी को ट्रेन के विकलांग बोगी में एक बुजुर्ग का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस की टीम थाना प्रभारी नरेंद्र जंवाल की अध्यक्षता में मौके पर पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग का शव उसके अपने ही कपड़े के फंदे में ऊपर वाली सीट से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर कब्जे में लिया।
विज्ञापन


उसे कटड़ा चिकित्सा केंद्र में रखकर पहचान कराने की कोशिश की गई, पर देर शाम समाचार लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चला कि बुजुर्ग कहां का रहने वाला कौन है। उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है। उसके शरीर पर कोकोकोला रंग की हाफ शर्ट है। काले रंग की जैकेट और अंडरवीयर पहन रखी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि यह बुजुर्ग दूसरे राज्य का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed