फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Students jumped from the fourth floor succumbs

चौथी मंजिल से कूदी छात्रा ने दम तोड़ा

Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Students jumped from the fourth floor succumbs
मौत - फोटो : file

कॉलेज की चौथी मंजिल से सोमवार को छलांग लगाने वाली छात्रा ने आखिर दम तोड़ ही दिया। डॉक्टरों की लाख कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। दिन भर उसका सघन इलाज चला। देर रात को उसने आखिरी सांस ली।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नरसिंह देव कॉलेज की छात्रा मानवी शर्मा (22) सोमवार को किसी से फोन पर बात करती कॉलेज इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंच गई। इस बीच पता नहीं किस बात पर उसने अचानक पहले फोन को छत से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों की जब तक नजर ऊपर पड़ी तब तक मानवी ने भी छलांग लगा दी, जिससे कमर का नीचला हिस्सा पूरी तरफ से फ्रैक्चर हो गया। विद्यार्थियों ने उससे नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया। फिर उसे कटड़ा के नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका सघन इलाज शुरू हुआ, लेकिन देर रात को उसने आखिर दम तोड़ ही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसका बयान नहीं ले सकी। हादसे के बाद वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। डॉक्टरों ने भी पुलिस को बताया था कि वह अभी बोलने के लायक नहीं था। इस हादसे के बाद कॉलेज के विद्यार्थियों में भी सदमे का माहौल है।


24 घंटे बाद भी कॉल डिटेल का खुलासा नहीं
जिब की रहने वाली इस छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने तत्काल धारा 174 के तहत केस उधमपुर थाने में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को लड़की के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल नहीं मिली पाई है। पीड़ित छात्रा का बयान नहीं हो पाने के कारण कॉल डिटेल से ही इस हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा। एसएचओ ओपी चिब ने बताया कि हर पहलु की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल खंगालने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed