फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   sedition case on five in kishtwar

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पांच पर देशद्रोह का केस

Thu, 21 Jul 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,किश्तवाड़
ब्यूरो/अमर उजाला,किश्तवाड़ Updated Thu, 21 Jul 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
sedition case on five in kishtwar
crime

देश विरोधी नारेबाजी करने पर पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 11 और 15 जुलाई को किश्तवाड़ बंद के दौरान दुकानें बंद कराने और आजादी के नारे लगाने वालों के खिलाफ लगाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने जिन लोगों पर मामले दर्ज किए हैं उनमें सैफ उद दीन निवासी बागवान मोहल्ला, जावेद इकबाल शेख, इमरान अली, परवेज अहमद शेख और तारिक हुसैन गल्लू सभी निवासी संग्रामभाटा निवासी शामिल हैं। सभी पर धारा 120बी, 124ए, 153ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी संदीप वजीर का कहना है कि माहौल शांत होते ही सभी को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश विरोधी नारेबाजी करने वाले और अमन व शांति में खलल डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले के दर्ज होते ही मुस्लिम समुदाय ने बुधवार को शांतिपूर्वक किश्तवाड़ बंद रखा। शहर में सुरक्षा कर्मी हर जगह तैनात किए गए थे। वहीं, अल्पसंख्यकों ने अपनी दुकानें खोलीं। सिर्फ बस अड्डा के पास सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि, वाहन कम चले। कहीं भी किसी ने मार्ग बंद नहीं रखा था। शहर में कोई प्रदर्शन नहीं किया गया।


स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत ने बुधवार को पूरे दिन जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के हालात की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शहर में अमन और शांति बनाए रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed