{"_id":"57362dfe4f1c1b4969919f07","slug":"patwari-attached-bribery-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूसखोरी के आरोप में पटवारी अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूसखोरी के आरोप में पटवारी अटैच
ब्यूरो/अमर उजाला, पौनी
Updated Sat, 14 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तवखोरी और फोन पर महिला से बदतमीजी करने के आरोप में पौनी का पटवारी नप गया। उसे डीसी कार्यालय में अटैच कर दिया गया। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। आरोपी पटवारी को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
लेतर भांवला में के पवन कुमार ने शिकायत में बताया कि पटवारी ने जमीन की कागजात से संबंधित काम करने के लिए 15 हजार रुपए की मांग की। उसने यह भी कहा कि फोन पर पटवारी ने उसकी पत्नी से बदतमीजी भी की। पवन कुमार का दावा है कि पटवारी से हुई सारी बातचीत की बाकायदा रिकार्डिंग भी उसके पास है।
विज्ञापन
पटवारी के खिलाफ शिकायत मिली शिकायत पर तहसीलदार मुंशी राम ने बताया कि इस मामले में डीसी के निर्देश पर आरोपी पटवारी को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर नये पटवारी की नियुक्ति की गई है। सरकारी कामकाज को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एसएचओ जेजे भगत ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पटवारी को थाने पर बुलाया गया है। हालांकि अभी इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। रिकार्डिंग की भी जांच की जा रही है। पटवारी के खिलाफ शिकायत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। जिला प्रशासन से आरोपी पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कार्रवाई नहीं होने पर गुस्सा भड़केगा।