{"_id":"5830a7874f1c1b57258ff6ee","slug":"one-killed-in-a-road-accident-four-injured-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, चार जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चब्बा-करोल लिंक रोड पर शनिवार की सुबह रामबन की ओर आ रही एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित चार जख्मी हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक टाटा सूमो में सवार होकर चब्बा धेमोट के रहने वाले पांच यात्री रामबन की ओर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में ही सूमो असंतुलित होकर खाई में गिर गई, जिसमें पांचों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। इनमें से आसिफ ने चंद्रकोट के पास ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जबकि घायल महिला साइदा को जम्मू पहुंचाया गया। तीन अन्य घायल जरीफा बेगम, अख्तर अहमद और रियाज अहमद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक चालक हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया है।