{"_id":"58ab46c84f1c1b9954b23ad9","slug":"old-grenade-explosion-in-reasi-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ में मिले ग्रेनेड को तोड़ते समय धमाका,दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ में मिले ग्रेनेड को तोड़ते समय धमाका,दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
ग्रेनेड
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। कबाड़ में मिले जंग लगे काफी पुराने ग्रेनेड को तोड़ते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे कबाड़ का काम करने वाले दो लोग घायल हो गए। दोनाें को चसाना में प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। धमाका से आसपास इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक किसी ने जंग और मिट्टी लगा काफी पुराना ग्रेनेड लोहा समझकर कबाड़ वाले के हाथों बेच दिया। रविवार की सुबह लोगों ने स्थानीय निवासी शब्बीर अहमद के मकान के भीतर से धमाके की आवाज सुनी। लोगों ने समझा कि कोई आतंकवादी हमला हुआ है। आसपास के लोग सहम गए।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि शब्बीर अहमद कबाड़ में मिले एक एक लोहे के गोले को तोड़ रहा था। उस पर काफी मिट्टी और जंग लगा हुआ था। उसे नहीं पता था कि वह ग्रेनेड है। उस गोले को शब्बीर हथौडे़ और लोहे के एक अन्य औजार से जंग और मिट्टी झाड़ने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिससे शेल फट गया और शब्बीर अहमद के साथ ही पास ही मौजूद उसका साला बशीर अहमद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शब्बीर के हाथ और बशीर की टांगों पर चोटें आईं हैं। परिवार और आसपास के लोगों ने दोनों को पहले चसाना स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।