{"_id":"588111084f1c1b701befe69a","slug":"mobile-phone-store-robberies","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन की दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन की दुकान में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/जिब।
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैंबल थाना क्षेत्र में पड़ते चोपड़ा शाप इलाके में चोरों ने बुधवार की देर रात को एक मोबाइल फोन की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोर कीमती मोबाइल और 80 नकदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर जांच करने के बाद मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार की सुबह चोपड़ा शाप में मोबाइल की दुकान करने वाले दुकानदार साहिल कुमार जैसे ही अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो उन्होंने पहले से ही दुकान के ताले टूटे देखे। चोरी होने की जानकारी मिलते ही अन्य दुकानदार भी उसकी दुकान के बाहर जमा हो गए। चोरी की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
साहिल ने बताया कि बुधवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। उसके बाद जब सुबह दुकान खोलने के लिए आए तो दुकान के ताले टूटे थे। उसके मुताबिक चोर उसकी दुकान से 80 हजार की नगदी और कई कीमती मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन