{"_id":"57153c964f1c1b29648b491a","slug":"mini-bus-turnaround-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों से भरी मिनी बस पलटी, आठ जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों से भरी मिनी बस पलटी, आठ जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बारातियों से भरी मिनी बस पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के धनुआ क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक मिनी बस के पलटने से उसमें सवार सवारियों में से लगभग आठ यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि पलटने के बाद मिनी बस सड़क के किनारे लोहे की रेलिंग और वहां पड़े बड़े पत्थर से टकरा कर अटक गई। अन्यथा काफी बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोटला रनसू से रियासी के लिए बारात लेकर निकली मिनी बस नंबर जेके14ए-5027 बारातियों को लेकर रियासी की तरफ आ रही थी। इस दौरान धनुआ में चालक ने जब मोड़ काटने लगा तो मिनी बस पलट गई। हालांकि इसी दौरान मिनी बस सड़क के किनारे पर लगी हुई रेलिंग के साथ ही पडे़ पत्थर के साथ टकरा कर रुक गई।
विज्ञापन
इस हादसे में आठ बराती घायल हो गई। सभी को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी पहुंचाया गया। वहां से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सुनीत सिंह निवासी संगड, इंदर सिंह निवासी रनसू, पुरोषोत्तम सिंह निवासी संगड, कुलदीप सिंह निवासी कोटला, तिलक निवासी कोटला, लाजो देवी निवासी कोटला और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन