{"_id":"576993344f1c1b9172b48297","slug":"heart-failure-death-of-faithful","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदयगति रुकने से श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हृदयगति रुकने से श्रद्धालु की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
वैष्णो देवी के दर्शनों को परिवार सहित जालंधर से आए 17 वर्षीय युवक की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। उसके शव को कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। वहां कानूनी औपचारिकताओं के बाद बिना पोस्टमार्टम किए शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसारी प्रियांशु अटवाल पुत्र अशोक पालम विहार जालंधन वैष्णो माता का दर्शन करने के बाद पैदल ही कटड़ा की ओर आ रहा था। जब वह बाण गंगा क्षेत्र में पहुंचा तो उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। तत्काल परिवार वालों ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे कटड़ा चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन