{"_id":"585c21e64f1c1b2e4ee3a49f","slug":"handbill-pasted-outside-the-store-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर धमकी भरा परचा चिपकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर धमकी भरा परचा चिपकाया
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर/पंचैरी
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
फिरौती
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी तहसील में एक बार फिर ऐसी घटना घटी, जिससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। वीरवार को पंचैरी के ही लांदर इलाके में एक दुकान के बाहर उर्दू में लिखा कागज परचा चिपका पाया गया, जिसमें दुकानदार से रुपये की मांग की गई थी और पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा हुआ था। पुलिस इसे असामाजिक तत्वों की करतूत मानती है।
विज्ञापन
लांदर के कारचा गांव में एक दुकान के बाहर किसी ने उर्दू में एक फरमान लिखकर चिपका दिया, जिसमें 20 हजार रुपये मांगे गए। रुपये को एक निर्धारित स्थान पर रखने को कहा गया था। उसमें यह धमकी भी दी गई थी कि पैसा नहीं दिया गया तो उसे उड़ा दिया जाएगा। एक-एक कर सब दुकानदार से पैसे लिए जाएंगे। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
लोगों का आरोप था कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा ऐसी हरकत की गई है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। लगभग एक माह पहले पंचैरी में ही आसमान से उतरे गुब्बारों के साथ लगे बैनर में पाकिस्तान और तुर्की के भाईचारे के संदेश लिखा हुआ था। उसकी गुत्थी को भी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई कि इस घटना ने लोगों में रोष बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
पंचैरी में लगातार दूसरी बार घटी इस असामाजिक गतिविधि नी लोगों में चिंता बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझ कर क्षेत्र में तनाव पैदा करने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।