{"_id":"57794f504f1c1bbc777f9da2","slug":"girdavar-suspended-naib-tasildar-attached","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरदावर सस्पेंड, नायब तहसीलदार अटैच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरदावर सस्पेंड, नायब तहसीलदार अटैच
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक गिरदावर को सस्पेंड कर दिया, जबकि एक नायब तहसीलदार को डीसी कार्यालय में अैटच कर दिया। यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक संगूर में कार्यरत गिरदावर सलीम बांडे के खिलाफ डिवकॉम कार्यालय में काम में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने, अनुशासनहीनता और अन्य शिकायतें की गई। जबकि नायब तहसीलदार विनोद बड़याल के खिलाफ रेवेन्यू विभाग के कर्मचारियों ने ही शिकायत की थी।
विज्ञापन
इन शिकायतों को डिवकॉम ने संज्ञान में लिया और डीसी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इस पर डीसी ने नायब तहसीलदार को डीसी कार्यालय में अटैच कर दिया। डीसी उधमपुर नीरज कुमार के मुताबिक नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत आई थी।
विज्ञापन
मामले के बारे में पूरी छानबीन होने तक नायब तहसीलदार को डीसी कार्यालय में अटैच किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरदावर सलीम बांडे के खिलाफ डिवकॉम कार्यालय में शिकायत की गई थी। उसके काम में कई खामियां पाई गई। उस पर अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप भी है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।