फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Four people were injured in the collision of the tanker and tempo

टैंकर और टैंपो की टक्कर में चार लोग घायल

Thu, 02 Mar 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी Updated Thu, 02 Mar 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four people were injured in the collision of the tanker and tempo
हादसा - फोटो : demo pic

चिनैनी (ब्यूरो)। बुधवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर टैंकर और टैंपो के बीच हुई टक्कर में चार यात्री घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए चिनैनी के सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा। इस कारण आग की संभावित घटना के कारण मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों को भी भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को जम्मू से घाटी की ओर जा रहे टैंकर और जम्मू की ओर जा रही टैंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिनैनी के उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाई।
विज्ञापन


वहीं दो घायलों को फ्रैक्चर और दो के सिर में चोट के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायलों में रमेश चंद्र (30) निवासी रामनगर, मोहम्मद इमरान (20) निवासी कूकरनाग, सुनील सिंह (18) निवासी रामनगर, रमेश कुमार (40) निवासी उधमपुर शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed