{"_id":"57fa93dd4f1c1b7c5228e631","slug":"fire-in-bdo-office-kistwar-records-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ आफिस में आग, रिकार्ड जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीओ आफिस में आग, रिकार्ड जला
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
जूही के घरों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ के रूरल डेवलपमेंट विभाग के बीडीओ कार्यालय में रविवार का रात साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। विभाग के पांचों जल गए। विभाग का सारा रिकार्ड राख हो गया। कुछ रिकार्ड को बचाया जा सका। दमकल ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
किश्तवाड़ डाक बंगला से कुछ मीटर दूर ब्लाक डेवलपमेंट आफिस है। रविवार को छुट्टी का दिन था। इस दौरान देर रात को गेट के अंदर से धुआं निकलता देखा तो आसपास के लोगों ने शोर मचाया। बीडीओ आफिस का गेट बंद था। इसलिए वहां पर जाना आसान नहीं था। रविवार की छुट्टी के चलते कोई चौकीदार आदि भी नहीं थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने आग की सूचना पुलिस को दमकल विभाग को दी। घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। एनजीओ, सिविल डिफेंस, पुलिस, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने रिकार्ड बचाने का प्रयास किया, लेकिन बहुत कम रिकार्ड ही बचाया जा सका है।
विज्ञापन