{"_id":"57deca9e4f1c1b1b0aa82516","slug":"centre-government-should-attack-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करे केंद्र सरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करे केंद्र सरकार
ब्यूरो/ उध्ामपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक विकास दल और विश्व हिंदू परिषद ने उड़ी में सेना के कैंप पर हुए फिदायीन हमले की कड़ी निंदा की है। दोनों संगठनों से केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
लोक विकास दल की बैठक प्रधान विक्रम सिंह सलाथिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए सलाथिया ने कहा कि अब देशवासियाें के सब्र का बांध टूट गया है।
विज्ञापन
लोग पाकिस्तान की नापाक हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि कश्मीर में शांति बहाल हो। इसलिए वह पूरे देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में भी एक बैठक का आयोजन अध्यक्ष माम चंद मितल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने पाकिस्तान पर भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा की शहीदों की शहादत देश कभी नहीं भूलेगा।