फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Car riders killed in bus-car collision

बस-कार की टक्कर में कार सवार की मौत

Fri, 21 Oct 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर Updated Fri, 21 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car riders killed in bus-car collision
मोहाली एक्सीडेंट - फोटो : Self

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रक और कार की हुई भिड़ंत में कार चालक की मौत हो गई। कार चालक मवेशियों की दवा लेकर घर लौट रहा था। घर पहुंच कर वह पत्नी को अपना चेहरा दिखा कर व्रत खोलता। लेकिन चांद निकलने से पहले ही उसके जीवन का सूरज डूब गया। पत्नी अपने सुहाग के घर लौटने की राह देखते ही रह गई।

विज्ञापन


पेशे से डेयरी का काम करने वाला ओमाड़ा मोड़ निवासी कुलदीप देर शाम को अपने पशुओं के लिए दवा लेने के लिए बाजार गया हुआ था। घर में करवाचौथ का जश्न था। पत्नी सजधज कर तैयार थी। बस वह चांद के निकलने और अपने पति के घर लौटने का इंतजार ही कर रही थी। इसी बीच साढ़े नौ बजे के करीब डाकबंगला के पास कुलदीप की कार के साथ एक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। उसे घर में सूचना दी गई। इस सूचना से जैसे उसके घर में पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी बेसुध सी हो गई। उसे पति की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पड़ोस में भी करवाचौथ की खुशियों पर मातम छा गया। आखिर पति का इंतजार कर रही पत्नी का व्रत नहीं खुल सका। दूसरी तरफ वीरवार को कुलदीप के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed