{"_id":"5887ac6a4f1c1b3e0fcf3f8f","slug":"anti-suicide-squad-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमलों से निपटेगा एंटी फिदायीन दस्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी हमलों से निपटेगा एंटी फिदायीन दस्ता
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Wed, 25 Jan 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
एंटी फिदायीन दस्ता के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संभावित आतंकी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जिला पुलिस और एंटी फिदायीन दस्ते का निर्माण किया गया है। दस्ते में शामिल पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय राइफल्स के प्रशिक्षित कमांडो दल द्वारा खास प्रशिक्षण दिया गया है। दस्ते में शामिल पंद्रह जवान क्विक रिएक्शन टीम के तौर पर काम करेंगे। हमले की स्थिति में आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
जिले में पूर्व में हुए आतंकी हमलों को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा एंटी फिदायीन दस्ते का निर्माण किया गया है। दस्ते में पुलिस के पंद्रह जवानों को शामिल किया गया है। इस दस्ते का काम किसी भी आतंकी हमले के समय हमले का मुंहतोड़ जवाब देने का होगा। दस्ते में शामिल पंद्रह जवानों को खास तौर पर राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडो ग्रुप द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
दस्ते को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यान्वित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिए इस दस्ते को खास तरह के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न हिस्सों में कई आतंकी हमले हो चुके हैं। इन हमलों से निपटने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस ने इसलिए खास दस्ते के निर्माण का फैसला लिया गया।
विज्ञापन