{"_id":"572508ad4f1c1bf536a9181c","slug":"a-theft-occurred-at-home-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने फिर एक घर को निशाना बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने फिर एक घर को निशाना बनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 01 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित पाबा गली में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की। घटना के समय घर का मालिक घर में नहीं था। शहर में कुछ महीनों से चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले शंकर नगर में एक बंद घर में चोरी के बाद अब चोरों ने वार्ड नंबर 11 की पाबा गली में एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर कमरों में लगे लाक को तोड़कर घर में घुसे। घर के मालिक का भतीजा राजीव शर्मा ने बताया कि उनके चाचा जुगल किशोर कुछ दिनों से परिवार सहित पुणे गए हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब वह घर आए तो उन्होंने अपने चाचा के घर के ताले टूटे देखे। अंदर जाने पर पता चला कि घर में चोरी हुई है। राजीव ने कहा कि घर में अलमारियों में गहने पड़े हुए थे। कितना नुकसान हुआ है यह तो चाचा आएंगे तो ही बताएंगे। चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन