फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   रामनगर के निंबला इलाके में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

रामनगर के निंबला इलाके में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

विज्ञापन
रामनगर के निंबला इलाके में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल
रामनगर। रामनगर कस्बे के पास निंबला इलाके में शनिवार को आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपजिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आल्टो कार (जेके06-5116) रामनगर की तरफ जा रही थी। अभी वह निंबला इलाके में ही पहुंची थी कि कार पर से चालक ने नियंत्रण खो बैठा और कार करीब 40 फुट नीचे खाई की तरफ जा गिरी और मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को निकाल कर निजी वाहनों तथा पुलिस की मदद से रामनगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में वीर कुमार पुत्र हंस राज निवासी डोडा ठाठरी, संजना गुप्ता पत्नी वीर कुमार, प्रवाह देवी पत्नी हंस राज, मानव तथा जानव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed