{"_id":"5b03dafe4f1c1bd3408b6f45","slug":"71526979326-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लापता बच्चे बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लापता बच्चे बरामद
Updated Tue, 22 May 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस ने बुधवार शाम को प्रेयन बस्सियां गांव से लापता हुए चार किशोरों को पंजाब के लुधियाना से छह घंटे में बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। वीरवार को औपचारिकता पूरी करके बच्चों को परिवार के हवाले कर दिया गया।
जानकारी अनुसार राज कुमार, अशोक कुमार और बिट्टू राम ने रौन दोमेल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई कि उनके चार बच्चे लापता हो गए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और जीआरपी से संपर्क किया। पुलिस ने जब रेलवे स्टेशन पर पूछताछ की तो जीआरपी से पता चला कि शाम के समय चार बच्चों को एक साथ दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन पर बैठते हुए देखा गया था। पुलिस ने जीआरपी के जरिये इसकी सूचना पंजाब, दिल्ली सभी रेलवे स्टेशन पर दे दी। पंजाब की एक टीम ने चारों बच्चों को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर से बरामद कर लिया और इसकी सूचना उधमपुर पुलिस को दी, जिसके बाद रौन दोमेल पुलिस चौकी के इंचार्ज ख्यातिमान को टीम के साथ बच्चों को लाने के लिए पंजाब की तरफ रवाना कर दिया। वीरवार शाम को बच्चों को उधमपुर लाकर वापस परिवार के हवाले कर दिया गया।