{"_id":"5b4ba2174f1c1b37748b4eec","slug":"51531683351-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुती कार खाई गिरी , पति पत्नी की मौत 3 बच्चे गंभीर रूप से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारुती कार खाई गिरी , पति पत्नी की मौत 3 बच्चे गंभीर रूप से
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। जिले के गंदोह के खयेत्तर भलेसा चिल्ली के पास शनिवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से अध्यापक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका एक बेेटा व दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। कार में परिवार के पांच लोग सवार थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को सुबह करीब छह बजे अध्यापक बोधराज पत्नी संतोष देवी, बेटा दीपक (25) और बेटियां पूनम (21) व वीरता (23) के साथ मारुति कार (सीएच-1 ए-0650) से कहीं जा रहे थे। इस बीच चिल्ली के निकट संतुलन बिगड़ गया और कार करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही आसपास चीख पुकार शुरू हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बोधराज व संतोष देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी रेफर कर दिया। इस हादसे से खयेत्तर में शोक का माहौल है।