{"_id":"5b7880e442c79246547c4152","slug":"31534623972-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन दुर्घटनाओं में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहन दुर्घटनाओं में पांच घायल
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुुर। रैंबल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तुरंत नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायलों को बाद में ककरयाल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पहला हादसा शुक्रवार रात करीब दस बजे मलाढ़ में रैंबल बाईपास रोड पर हुआ, जहां कार (जेके20-9394) की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। सूचना पर पुलिस ने कार में सवार कन्हैया निवासी कटड़ा और आठ वर्ष के जावेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों के परिवार ने उन्हें ककरयाल अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरा हादसा शनिवार शाम करीब चार बजे टिकरी इलाके में हुई। यहां राधा कृष्ण मंदिर के पास चालक के नियंत्रण खोने पर कार (जेके21ए-7105) खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार विशाल, अमित और निखिल सभी निवासी जम्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने बाहर निकाल कर पीएचसी टिकरी पहुंचाया।