फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   क के बाद टकराए छह वाहन

क के बाद टकराए छह वाहन

Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
क के बाद टकराए छह वाहन
उधमपुर। मंथल के नजदीक पड़ते सलोरा इलाके में शनिवार सुबह अचानक सेब से भरे ट्रक के फोरलेन राजमार्ग पर पलटने से एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए। इन वाहनों में यात्रियों से भरी एक बस भी थी। हालांकि किसी को इस दुर्घटना में गंभीर चोट नहीं आई। कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था जरूर प्रभावित हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब दस बजे सेब की सप्लाई लेकर जम्मू की तरफ जा रहा ट्रक (जेके20ए-1478) जैसे ही सलोरा क्षेत्र में पहुंचा, चालक के नियंत्रण खोने पर ट्रक फोरलेन राजमार्ग पर पलट गया। ट्रक के अचानक पलटने से पीछे चल रहे अन्य वाहनों के चालक भी अपने वाहनों पर नियंत्रण नहीं रख पाए और एक के बाद एक छह वाहन एक-दूसरे के साथ टकरा गए। दूसरे ट्रक का चालक भी नियंत्रण नहीं रख सका और उसने एकदम ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से तेज गति में आ रही बस ने टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में भिड़ंत होते ही यात्री चीख पड़े। एक आल्टो भी ट्रक के साथ टकरा गई। इसके अलावा एक सूमो ने भी दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। वाहनों की टक्कर के बाद देेखते-देखते राजमार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस व सीआरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर रूप से चोट नहीं आई। कुछ चालकों को मामूली खरोंचे जरूर लगी थीं।
विज्ञापन

पुलिस ने हादसे का शिकार हुए वाहनों को किनारे कर यातायात व्यवस्था को कुछ समय के बाद बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed