फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत

तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत

Sun, 01 Apr 2018 02:35 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत
उधमपुर। आदर्श कालोनी में रहने वाले युवक ने स्थानीय निवासियों के साथ शनिवार को तीन पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर एसएसपी से लिखित शिकायत की है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि वह मामले की जांच कराकर जरूरी कदम उठाएंगे।
विज्ञापन

एसएसपी से लिखित शिकायत करने के बाद युवक अंकित ने मीडिया कर्मियों को बताया कि शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद घर से बाहर सैर करने के लिए वह निकला तो देखा कि तीन पुलिसकर्मी कार पर सवार एक व्यक्ति से दुर्व्यवहार कर रहे हैं। उसने पुलिस कर्मियों को व्यक्ति को परेशान करने के कारण के बारे में पूछा तो तीनों ने उसको पकड़ कर पुलिस जिप्सी में जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया। जब उसने मना किया तो पुलिस कर्मियों ने उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया। एसएसपी को बताया कि पुलिस कर्मियों को लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करने के बजाए लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उसने तीनों पुलिस कर्मियों के नाम एसएसपी को बता दिए हैं। उम्मीद है कि एसएसपी इन पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed