फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   हाईवे के नरसू से आल्टो कार चोरी ।

हाईवे के नरसू से आल्टो कार चोरी ।

विज्ञापन
हाईवे के नरसू से आल्टो कार चोरी ।
चिनैनी। चिनैनी से करीब 12 किलोमीटर दूर हाईवे के नरसू में चोरों ने एक अल्टो कार को चुरा लिया है, जो रात करीब डेढ़ बजे चिनैनी टोल से गुजरी है। कार घाटी की ओर गई। सीसीटीवी में कार की फुटेज साफ दिख रही है।
विज्ञापन

कार के मालिक सोहिल अनवर ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे उन्होंने अपना वाहन गांव नरसू में अपनी दुकान के पास खड़ा किया और कमरे में चले गए। सुबह जब देखा तो कार मौके पर नहीं थी। कई जगह पूछताछ करने के बाद उन्होंने पुलिस की मदद से टोल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखना शुरू किया। उससे पता चला कि रात करीब डेढ़ बजे उनकी कार टोल को क्रास कर घाटी की ओर ले जाई गई है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चोर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस को रात के समय गाड़ियों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए ताकि चोर गाड़ियां चोरी करने में नाकाम हो सके। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश में विभिन्न थानों में मैसेज भी कर दिया है ताकि गाड़ी बरामद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed