{"_id":"5c0abf46bdec2241bd3dcc40","slug":"101544208198-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा मतगणना करवाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोबारा मतगणना करवाने की मांग
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हारे सरपंच प्रत्याशी ने की दोबारा से मतगणना की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। उधमपुर ब्लाक के कैंबल डंगा पंचायत से सरपंच के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सुभाष चंद्र ने शुक्रवार को एडीसी को आरओ व एआरओ के खिलाफ लिखित शिकायत देकर दोबारा से मतगणना करवाने की मांग की है। सुभाष चंद्र ने ज्ञापन के जरिए एडीसी को बताया कि पोलिंग स्टेशन के अंदर चुनाव जीतने वाले शशि पाल के रिश्तेदार आरओ व एआरओ के पद पर नियुक्त थे, इसलिए शशि पाल को चुनाव में जीत मिली है।
सुभाष चंद्र ने बताया कि एक दिसंबर को चुनाव के लिए कैंबल डंगा पंचायत में गौरव शर्मा व गोपाल शर्मा को आरओ व एआरओ बनाकर नियुक्त किया गया था। जबकि नियम अनुसार किसी भी प्रत्याशी का रिश्तेदार उसी पंचायत में आरओ व एआरओ नहीं लगाया जा सकता है। चुनाव संपन्न होने के बाद जब मतगणना हुई तो पहले चार चरण में उनको सबसे अधिक वोट मिले थे। लेकिन अचानक आरओ व एआरओ ने एलान कर दिया कि शशि पाल सरपंच का चुनाव जीत गए हैं। शशि पाल के जीतने के बाद उन्होंने आरओ व एआरओ से कुल वोट की जानकारी मांगी, जोकि आज तक नहीं उपलब्ध करवाई गई है। उसको पूरा संदेह है कि मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, इसलिए उसकी अपील है कि चुनाव की दोबारा से मतगणना करवाई जाए और मतगणना का काम दूसरे आरओ व एआरओ को दिया जाए। एडीसी ने इसको लेकर विचार विमर्श करने का आश्वासन दिया है।