{"_id":"67ae3e4d559d1155990eec64","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-120378-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चोरी का मामला सुलझाया, कुख्यात आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चोरी का मामला सुलझाया, कुख्यात आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। पुलिस स्टेशन मजालता में 12 फरवरी को नरेश सिंह पुत्र संसार सिंह निवासी सुनाल, मजालता शिकायत मिली कि चोरों ने पीएस मजालता के अधिकार क्षेत्र में उसकी दुकान से नकदी के साथ कुछ सामान चोरी कर लिया है।
इस संबंध में मामला मजालता में दर्ज किया गया। दोषियों को पकड़ने के लिए थाना प्रभारी पीएस मजालता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे लगातार पूछताछ की गई। इसके दौरान एक संदिग्ध सुमन उर्फ राज कुमार निवासी सुनाल, मजालता ने उक्त मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कबूलनामे पर पुलिस टीम ने चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली। उल्लेख है कि सुमन का कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का इतिहास ह। संवाद