फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: करंट की चपेट में आने से दो घोड़ों की मौत

विज्ञापन
crime news
पौनी। ब्लॉक के रनसू क्षेत्र में बुधवार को श्राइन बोर्ड के पर्ची काउंटर के बाहर सड़क पर दो घोड़ों की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक दोनों घोड़े के मालिक राकेश शर्मा व रोहित शर्मा निवासी शाप्ड बाड़ी रनसू ने बताया कि कई वर्षों से वह शिवखोड़ी में घोड़े चालक का काम करते हैं। शिव खोड़ी श्राइन बोर्ड उनसे आने जाने की पर्ची तो काटता है लेकिन उनके घोड़ों के लिए आधार शिविर में कोई भी शेड की व्यवस्था न होने के कारण मजबूरन घोड़े पर्ची काउंटर के बाहर सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं। सड़क पर एक शेड बनाया गया है, जहां से वे यात्रियों को घोड़े पर बिठाना होता है। वहां पर भी अपने कंधे पर महिलाओं व बच्चों को उठाकर घोड़े पर बिठाते हैं। कई बार घोड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे घोड़े सब घोड़े की तरह सड़क मार्ग पर खड़े थे। पर्ची काउंटर के बाहर बिजली का खंभे में करंट होने की वजह से दोनों घोड़े उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही दोनों घोड़ों की जान चली गई। उन्होंने बहुत प्रशासन से गुहार लगाई है कि श्राइन बोर्ड प्रशासन उनकी मदद करे। आने वाले दिनों में जल्द से जल्द शेड का निर्माण किया जाए ताकि उनके घोड़े बारिश होने पर शेड में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed