{"_id":"679d1bfd0600f897510b619a","slug":"crime-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-119900-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी : ग्राहकों की रकम रिश्तेदारों के खातों में डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी : ग्राहकों की रकम रिश्तेदारों के खातों में डाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। स्थानीय बस अड्डे के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में ग्राहकों के खाते से हेराफेरी कर लाखों रुपयों का गबन किया गया है। इसमें एक क्लर्क की करतूत सामने आई है।
उस पर लोगों के खाते से पैसा अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। बताया जाता है कि बैंक में क्लर्क के तौर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने घोटाले में अहम भूमिका निभाई है। क्लर्क बैंक के उपभोक्ताओं के खातों के साथ हेराफेरी करता रहा। इस दौरान उसने लाखों रुपये की हेराफेरी कर उक्त रुपये अपने और अपने किसी जानने वाले के खाते में ट्रांसफर किए। लगभग 80 लाख रुपये लोगों के खातों में से निकाल कर अन्य लोगों के खातों में डाले जाने की आशंका है।
घोटाले के बारे में पता चलते ही बैंक के मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि लोगों के खातों के साथ हेराफेरी कर गबन किए जाने का पता चलते ही इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की गई है। बैंक की एक टीम भी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
जिन लोगों के खातों के साथ हेराफेरी कर रुपये निकाले गए हैं, उनकी रकम उन्हें वापस देने का प्रयास होगा। लोगों के जमा किए गए पैसों को वापस दिलाया जाएगा। एसएचओ रंजीत सिंह राव ने बताया कि बैंक से मिली शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है।
वहीं जानकारी के अनुसार गबन में नामित किए जा रहा उक्त कर्मचारी शुक्रवार को बैंक नहीं आया था।