{"_id":"679d20763bd53ae0c101bb2d","slug":"crime-news-udhampur-news-c-10-jmu1045-535551-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रक से 17 मवेशियों को करवाया मुक्त, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रक से 17 मवेशियों को करवाया मुक्त, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए 17 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है।
पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार वीरवार की मध्य रात्रि में प्रवेशद्वार पर पुराने टोल के पास नाका लगाया था। इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक (जेके02 बीटी-6357) को पुलिस टीम ने जांच के लिए रोक लिया। पुलिस ने ट्रक की जब जांच की तो उसमें 17 मवेशी पाए गए, जो पंजाब से जम्मू ले जाए जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक के चालक फरीद मोहम्मद पुत्र शेर अली निवासी उधमपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया।
पिछले एक माह के दौरान मवेशियों के तस्करी के दर्जनभर मामलों में पुलिस ने सैकड़ों पशुओं को तस्करों से चुंगल से मुक्त कराया है। इन मामलों में पशुओं की तस्करी को अंजाम देने के दिए कभी आयल टैंकर, कभी कंटेनर का सहारा लिया तो कभी सब्जियों और पशु चारे की आड़ में तस्करी को अंजाम देने का प्रयास किया गया।