फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   crime news

Udhampur News: चिनाब में गिरी कार दिखी, तेज बहाव के कारण गोताखोर नहीं पहुंच सके नजदीक

विज्ञापन
crime news
डोडा। जिले के ठाठरी इलाके में डोडा-किश्तवाड़ रोड़ पर कंडोत-शिवा पुल के पास शनिवार को चिनाब दरिया में गिरी कार की तलाश दूसरे दिन रविवार को भी जारी रही। इस दौरान गोताखोरों को गहराई में समाई कार की झलक तो दिखी लेकिन तेज बहाव के कारण वे कई प्रयास के बाद भी उस तक नहीं पहुंच पाए। अब सोमवार को फिर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन



कंडोत से जम्मू की तरफ निकली यह कार शनिवार को शिवा पुल के नजदीक चिनाब दरिया में समा गई थी। कार में सवार एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद हो गया था जबकि दो अन्य लोग लापता हो गए थे। दूसरे दिन रविवार को सूर्य उगते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया था। शाम तक पुलिस की मौजूदगी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, चिनाब बचाव दल, एनजीओ अबाबील और स्थानीय स्वयंसेवक लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान चलाते रहे। वोट और गोताखोरों की सहायता भी इसमें शामिल रही लेकिन शाम तक लापता लोगों को खोज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन




हालांकि हादसा स्थल के नजदीक ही गोताखोरों को पानी में कार की झलक मिल गई है लेकिन पानी का बहाव तेज होने और पानी अधिक ठंडा होने के कारण वे उस तक पहुंच पाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बचाव दल पीड़ित परिवारों को राहत पंहुचाने के लिए नदी के चुनौतीपूर्ण इलाके में आगे बढ़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अभियान का जायजा लेने के लिए डीसी डोडा हरविंद्र सिंह भी एसएसपी के साथ के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बचाव दल अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रहे हैं। पानी का फ्लो काफी ज्यादा है जिससे गोताखोरों को काफी ज्यादा परेशानी पेश आ रही है। सभी जरूरी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है । गोताखोरों को घटनास्थल के पास ही दरिया की गहराई में गाड़ी की झलक भी मिली है। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे उस तक पहुंच नहीं पाएं हैं। सोमवार को फिर से प्रयास किया जाएगा।



इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति भी संवेदनाएं प्रकट की और उनके लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed