{"_id":"61cb7100a7417c3d0b3d1de4","slug":"cricket-udhampur-news-jmu250780912","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेवन स्टार और एसीसी ने हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेवन स्टार और एसीसी ने हासिल की जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से सुभाष स्टेडियम में आयोजित न्यू ईयर वैश कप में मंगलवार को भी दो मुकाबले खेले गए, जिनमें एसीसी और इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। दोनों मुकाबले में सुनील कुमार, आसिफ चंदेल को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया गया।
पहला मुकाबला एसीसी और कुनया क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। एससी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुनील कुमार ने 91 और अशांक ने 55 रन की शानदार पारी खेली। वहीं 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुनया क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19 ओवर में 142 रन बनाकर ढेर हो गई।
केशव ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। एसीसी की तरफ से बिन्नी ने चार और सुनील कुमार ने तीन विकेट हासिल किए। सुनील कुमार को शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच के साथ सम्मानित किया गया। दूसरा मुकाबला इलेवर स्टार और एनसीसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन
इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। राजू ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। शुभम पचियाला ने 28 रन बनाए। वहीं 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी की पूरी टीम 16.5 ओवर में 96 रन पर ढेर हो गई। विरेंद्र सिंह ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। इलेवन स्टार की तरफ से आसिफ चंदेल ने तीन, राजन कोतवाल ने और आकाश ने दो दो विकेट हासिल किए।