फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Court Verdict

Udhampur News: सरकारी कर्मी पर हमला करने के आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत

विज्ञापन
Court Verdict
- 20 हजार का बांड जमा कराने सहित कई शर्तों का करना होगा पालन
विज्ञापन

अदालत से .. का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अदालत ने पंचैरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सरकारी काम में बाधा डालने और हमला करने के आरोपियों को वीरवार को अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और जमानत आवेदन के न्यायोचित निपटान के लिए आवश्यक रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने कलसोत निवासी नसीब राज, मशहूर चंद, कुमारी कोली, सुदेश कुमार, संसार चंद, कैलाश देवी, रतन लाल और कैलाश सिंह को अग्रिम जमानत दी है। सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और एक सरकारी कर्मी पर हमला करने का आरोप है। पंचैरी थाने में सभी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। अदालत के मुताबिक पुलिस रिपोर्ट से पता चलता है कि जांच पूरी हो चुकी है। इसलिए आरोपियों को हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आरोपियों द्वारा किए गए कथित अपराध जमानत स्वीकार करने के लिए किसी भी वैधानिक प्रतिबंध को आकर्षित नहीं करते हैं।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि आरोपियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक कि मुकदमे के दौरान उन्हें दोषी साबित न कर दिया जाए। यह भी तय है कि स्वतंत्रता के अधिकार को सजा के जरिए कम नहीं किया जाएगा। इसलिए आरोपियों को नियमों और शर्तों पर 20,000 रुपये प्रत्येक के निजी बांड प्रस्तुत करने पर जमानत स्वीकार की गई। नियमों के तहत आरोपी व्यक्ति किसी भी तरह से अभियोजन पक्ष के सबूतों को बाधित या छेड़छाड़ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी व्यक्ति जांच अधिकारी के साथ जांच को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे, यदि कोई हो, जब भी ऐसा करने का निर्देश दिया जाए और जमानत अवधि के दौरान अपराध को दोहराएंगे नहीं। आरोपी व्यक्ति पूर्व अनुमति के बिना जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे। मामले की सुनवाई होने तक आरोपियों को इन नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed