{"_id":"681675785c7431a7c6076581","slug":"court-send-accused-to-police-custody-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122890-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नशा तस्करी के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
अदालत से... का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी की पहचान आरोपी अनफास शौकत गनई के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन रेहंबल के अधिकार क्षेत्र में नाके के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को जांच के लिए रोका था।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चार ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। मामले में आगे की जांच और पूछताछ को लेकर उसे स्पेशल मोबाइल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी ने अदालत से पुलिस रिमांड की अपील की। पुलिस और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं और जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए पुलिस रिमांड की अनुमति दी जाती है।
आरोपी चार दिन तक पुलिस रिमांड में रहेगा और रिमांड की अवधि पूरी होने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।