फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Court Gave Verdict

Udhampur News: शराब के नशे में उपद्रव करने के आरोपी को सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई

विज्ञापन
Court Gave Verdict
अदालत का लोगो लगाएं ...
विज्ञापन

रामबन। शराब के नशे में सार्वजनिक उपद्रव करने के आरोपी को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) उखराल ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अरविंद सिंह निवासी अहमा धनमस्ता, तहसील पोगल परिस्तान को पुलिस स्टेशन रामसू के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उखराल बाजार क्षेत्र में नशे में सार्वजनिक उपद्रव करते हुए पाया गया। आरोपी को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) उखराल मंजर मुनीर के समक्ष पेश किया गया। जेएमआईसी ने आरोपी को बीएनएस की धारा 355 के तहत तीन दिन तक रोजाना तीन घंटे निकटतम अस्पताल में सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अदालत ने प्रभारी पुलिस पोस्ट उखराल को सामुदायिक सेवा की निगरानी करने और बीडीओ, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा की देखरेख में फोटोग्राफी साक्ष्य के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed