{"_id":"6824f31af5073e1b6b08239b","slug":"court-gave-police-custody-of-accused-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123191-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अदालत ने नशा तस्करी के आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
- 11.29 ग्राम हेरोइन के साथ किया गया था गिरफ्तार
अदालत से ... का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशा तस्करी के आरोपी को अदालत ने बुधवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए। आरोपी की पहचान संजय शर्मा ऊर्फ संजू बाबा निवासी कल्लर उधमपुर के रूप में हुई है। उसे उधमपुर पुलिस ने गश्त के दौरान हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था।
जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को उधमपुर गश्त के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति ने छिपने की कोशिश की। पुलिस ने उसे काबू कर तलाशी में 11.29 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। जांच अधिकारी ने जांच को आगे बढ़ाने और पूछताछ के लिए मंगलवार को आरोपी को जिला ज्यूडिशियल मोबाइल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया और पुलिस रिमांड की अपील की।
पुलिस और बचाव पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती हैं। जांच प्रारंभिक चरण में है इसलिए पुलिस रिमांड की अनुमति दी जाती है। इस दौरान आरोपी सात दिन पुलिस की हिरासत में रहेगा। हिरासत की अवधि पूरी होने पर उसे आगे की कार्रवाई के लिए फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।