फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   corona virous

छुट्टी काट कर असम से उधमपुर पहुंचा सीआरपीएफ जवान मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
corona virous
उधमपुर। उधमपुर में ड्यूटी पर नियुक्त सीआरपीएफ का जवान रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मौजूदा समय में जवान डोडा में क्वरंटीन है। अब उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में लाया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही जवान असम में छुट्टी काट कर उधमपुर पहुंचा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से लौटने वाले लोगों के ही कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को बाहरी राज्यों से लौटे तीन बीएसएफ के जवान पॉजिटिव पाए गए थे और रविवार को एक सीआरपीएफ का जवान पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले जवान असम से उधमपुर पहुंचा था। उधमपुर पहुंचने पर इसको कोरोना टेस्ट करने के बाद किसी काम से डोडा भेजा गया और जवान को डोडा में ही क्वारंटीन कर लिया गया। सुबह के समय इस जवान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो तुरंत जवान को उधमपुर लाने की व्यवस्था की जाने लगी। कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में गिरावट आने पर प्रशासन ने राहत महसूस की है। पिछले दिनों जो लोग शहर के अंदर पॉजिटिव पाए गए थे तो उनके संपर्क में रहने वाले लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे भी प्रशासन को काफी राहत मिली है। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 302 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed