{"_id":"60abeb638ebc3e68712cddd2","slug":"corona-vaccine-applied-to-1538-people-udhampur-news-jmu2359233199","type":"story","status":"publish","title_hn":"1538 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1538 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में सोमवार को बढ़ोतरी हुई है। जिले में शाम तक कुल 1538 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगाई है। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत जरूरत मिली है। हालांकि अभी भी स्वास्थ्य विभाग निर्धारित किए गए लक्ष्य से काफी दूर है।
वैक्सीन के लिए जिले में मौजूदा समय में 60 से अधिक सेंटर बनाए गए हैं और इनमें वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। लेकिन अब वैक्सीन लगाने वाले लोगों की संख्या में कमी आ रही है। विशेष तौर पर छुट्टी के दिन तो बहुत कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लग रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लोगों के कम संख्या में पहुंचने के कारण ही वैक्सीन में कमी आई है। रविवार को छुट्टी के दिन केवल 273 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी थी। सोमवार को इनकी संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। शाम तक कुल 1538 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों को, 60 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 45 से अधिक आयु के 1469 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाया है। जिस प्रकार से वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। उसको देख कर तो यही लग रहा है कि अभी लक्ष्य को हासिल करने में बहुत समय लगना है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 45 से 60 आयु वर्ग के 84126 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और स्वास्थ्य विभाग अभी तक करीब 58400 लोगों को ही वैक्सीन लगा पाया है। इसी तरह 69437 वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया और स्वास्थ्य विभाग अभी तक करीब 43000 वरिष्ठ नागरिकों को ही वैक्सीन लगा सका है। अभी स्वास्थ्य विभाग को 30 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को हासिल करना बाकी है।